जल्द ही विराट कोहली की बराबरी कर सकते हैं पाकिस्तान के बाबर आजम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

बर्मिंघम। पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर का मानना है कि बाबर आजम में भारत की रन मशीन विराट कोहली की तरह ‘भूख’ और प्रतिभा है कि एक दिन वह अपने आदर्श की उपलब्धियों की बराबरी कर सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को विश्व कप के करो या मरो के मुकाबले में बाबर ने नाबाद शतक जड़ा जिससे पाकिस्तान ने छह विकेट से जीत दर्ज की। फ्लावर ने कहा, ‘‘वह विशेष है। मेरा मानना है कि वह पाकिस्तान के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल होगा। उसमें काफी भूख है, फिट है और अब भी काफी युवा है।’’

इसे भी पढ़ें: गेंदबाजी कोच भरत अरुण बोले, कोहली की तुलना धोनी से करना ठीक नहीं

जिंबाब्वे के पूर्व सलामी बल्लेबाज फ्लावर ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर उसके अंदर वह भूख है इसलिए अगर वह उसकी (कोहली की) तरह कड़ा अभ्यास जारी रखेगा और आपके पास उसकी तरह का कौशल है तो मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वह शीर्ष तक नहीं पहुंच सके।’’ बाबर अपनी इस पारी के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में दूसरी सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने में सफल रहे। उन्होंने 68 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की जो कोहली ने सात पारी कम है। रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है जिन्होंने सिर्फ 57 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता