Pakistan के Balochistan में कोयला खदान में विस्फोट, 11 मजदूरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य मजदूर मलबे में फंस गए। अधिकारियों के अनुसार, फंसे हुए मजदूरों की स्थिति गंभीर होने की आशंका है और उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। सरकारी खान निरीक्षक गनी बलूच ने बताया कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित खदान में मीथेन गैस जमा होने के कारण यह विस्फोट हुआ।

हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘मीथेन गैस के कारण हुए विस्फोट के बाद किसी के जीवित मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है, क्योंकि ऑक्सीजन का स्तर लगभग शून्य हो जाता है। यही कारण है कि बचाव दल भी खदान के भीतर बेहद सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं।’’ बलूचिस्तान के खान एवं खनिज मंत्री शोएब नोशेरवानी ने कहा कि बचाव दल अत्यंत कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रांतीय सरकार बचाव अभियान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

प्रमुख खबरें

Illinois में मंदिर पर गोलीबारी की साजिश नाकाम, Raja Krishnamoorthi समेत अमेरिकी सांसदों ने की निंदा

US के Wisconsin में छोटा Plane क्रैश, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

Reliance ने Starlink विवाद पर तोड़ी चुप्पी: सैटेलाइट इंटरनेट में प्रतिस्पर्धा का स्वागत, लेकिन कहा-नियम सभी के लिए समान

Narendra Modi Canada Visit | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर को करेंगे कनाडा का दौरा, मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती