T20 World Cup के फाइनल में लड़खड़ाई पाकिस्तान की बल्लेबाजी, इंग्लैंड को मिला 138 रनों का लक्ष्य

By अंकित सिंह | Nov 13, 2022

टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर तमाम बड़ी बातें कही जा रही थी। आज फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रनों की दरकार है। 

इसे भी पढ़ें: टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचे इंग्लैंड और पाकिस्तान के कुछ आंकड़े

उप कप्तान शादाब खान ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए। इंग्लैंड के सैम करन और आदिल रशीद के समक्ष पाकिस्तानी बल्लेबाज घुटने टेकते रहे। इफ्तिखार अहमद शून्य पर आउट हुए जबकि मोहम्मद हरीश भी 8 रन बनाकर आदिल रशीद के शिकार बने। मोहम्मद नवाज भी कुछ खास नहीं कर सके। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टॉक में 4 ओवर में 32 रन देकर एक सफलता हासिल की। सैम करन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 12 रन दिए और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। आदिल रशीद ने 4 ओवर में एक मेडन डालकर 22 रन दिए और 2 सफलता हासिल की। क्रिस जॉर्डन ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो सफलताएं हासिल की। 

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, Sushmita Dev समेत 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल

West Bengal में BJP का कुनबा बढ़ा, TMC छोड़ Sushmita Dev समेत तीन पूर्व सांसदों ने ली सदस्यता

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान