Priyanka Gandhi के इस कदम से खुश हो गया पाकिस्तान, कहा- आज तक किसी पाक सांसद ने ऐसा साहस नहीं दिखाया

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2024

पहली बार संसद के निचले सदन पहुंचने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा कल पूरे दिन लाइमलाइट में रहीं। बीजेपी के निशाने पर भी रहीं। अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को प्रियंका वाड्रा का कदम बहुत भाया है और वो उनकी तारीफ करने से भी नहीं चूका। पाकिस्तानी राजनेता और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पूर्व नेता फवाद चौधरी ने संसद में फिलिस्तीन लिखा बैग ले जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की खूब प्रशंसा की है। एक्स पर एक पोस्ट में चौधरी ने लिखा कि जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? प्रियंका गांधी पिग्मीज़ के बीच तनकर खड़ी हो गई हैं, यह शर्म की बात है कि आज तक किसी पाकिस्तानी संसद सदस्य ने ऐसा साहस नहीं दिखाया है। धन्यवाद। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं...संसद में भयंकर गरजीं प्रियंका! सेना मुख्यालय से उतारी गई कौन सी तस्वीर के बारे में पूछा सवाल?

आपको बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी।  उन्होंने उन पर और उनकी सरकार पर बर्बरता का आरोप लगाया था। कांग्रेस महासचिव की यह टिप्पणी नेतन्याहू द्वारा अमेरिकी कांग्रेस में एक भाषण में गाजा में इजरायल के चल रहे युद्ध का बचाव करने के बाद आई थी। भाजपा ने इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे 'मुस्लिम तुष्टिकरण' कहा। इंटरनेट यूजर्स में से एक ने कहा कि प्रियंका गांधी अपने समर्थन का प्रतीक एक विशेष बैग लेकर फिलिस्तीन के साथ अपनी एकजुटता दिखा रही हैं।  

प्रमुख खबरें

Punjab Congress अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोले- नहीं दूंगा इस्तीफा

Sharanpur में शादी के विरोध से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत

Allahabad High Court ने विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा पर जताई चिंता, मांगा जवाब

Allahabad High Court ने कहा, लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग नहीं की जा सकती