चीन के साथ दोस्ती मजबूत और अमेरिका से खराब रिश्ते सुधारना चाहता है पाकिस्तान, ये है बिलावल भुट्टो का प्लान

By रेनू तिवारी | May 22, 2022

 खबर के मुख्य बिंदु 

 बिलावल  की चीन और अमेरिका की यात्रा के क्या है मायने?

बिलावल भुट्टो जरदारी की चीन यात्रा 

पाकिस्तान के नवनियुक्त विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी चीन की यात्रा पर हैं, जहां वह चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात करेंगे तथा दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात गुआंगझोऊ में होने वाली है क्योंकि देश की राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण आंशिक तौर पर लॉकडाउन लागू है।

चीन के साथ पाकिस्तान के बिगड़े संबंधों को ठीक करना चाहते हैं  बिलावल

बिलावल ने ट्वीट किया, ‘‘ पहली द्विपक्षीय यात्रा के तहत गुआंगझोऊ में उतरा। आज पाकिस्तान और चीनके बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 71वीं वर्षगांठ है। चीन के स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग यी के साथ पाकिस्तान और चीन के बीच गहरे संबंधों पर बातचीत करने को लेकर उत्सुक हूं।’’

अमेरिका के साथ भी अपनी दोस्ती बढ़ाना चाहता है पाकिस्तान

बिलावल जरदारी इससे पहले न्यूयॉर्क गए थे जहां उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी और पाकिस्तान तथा अमेरिका के बीच संबंधों को गहरा करने पर चर्चा की थी। दोनों देशों के बीच संबंध पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के शासनकाल में काफी खराब हो गए थे। ब्लिंकन से मुलाकात के बाद बिलावल ने मीडिया से बातचीत में उन बातों को खारिज किया था कि अमेरिका के साथ संबंध बढ़ने से पाकिस्तान के चीन के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी ने पहले अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि बिलावल के साथ विदेश मामलों की राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार और वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा पर हैं। शनिवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने पाकिस्तान और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 71वीं वर्षगांठ पर दोनों देशों को बधाई दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘‘बधाई, 21 मई को पाकिस्तान और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 71वीं वर्षगांठ है। विदेश मंत्री बिलावल 21 मई को चीन आ रहे हैं।’’ बिलावल चीन की दो दिन की यात्रा पर हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा

Raghubar Das बोले MMDR Act से Jharkhand को होगा फायदा, अवैध खनन पर लगेगी रोक