Pakistan Blast Video: 10 kg विस्फोटक बांधकर आया हमलावर और फिर...ब्लास्ट से ठीक पहले का वीडियो आया सामने

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2023

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की पुलिस ने सोमवार को कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के राजनीतिक सम्मेलन पर आत्मघाती हमले के पीछे प्रतिबंधित आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) का हाथ था, जिसमें कम से कम 44 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए। यह हमला रविवार को हुआ जब कट्टरपंथी जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) पार्टी के 400 से अधिक सदस्य खार शहर में एक बैठक के लिए एकत्र हुए थे। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में विस्फोट से ठीक पहले जेयूआई के सम्मेलन का नजारा देखा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाका, 10 की मौत, 30 हुए घायल... बढ़ सकता है आंकड़ 

पेशावर में इमरजेंसी घोषित पेशावर के कार्यवाहक सूचना

मंत्री जमाल फिरोज शाह ने कहा कि पेशावर और दीर जिले के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। अफगानिस्तान की सत्ता में अगस्त 2021 में तालिबान की वापसी के बाद किस्तान में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। 30 जनवरी को किस्तान तालिबान के आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान खुद को विस्फोट से उड़ा लिया था, जिसमें 101 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Hartalika Teej Rituals: जानें क्यों हरतालिका तीज पर बनाई जाती है मिट्टी से शिव-पार्वती की मूर्ति, क्या है महत्व?

4 लेयर वाला सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, फ्लाइंग क्रेमलिनऔर अपना किचन भी साथ लेकर आए पुतिन, अब लैंड करेगा जिनपिंग का बोइंग-747

9/11 Remembrance Day 2026: 9/11 Twin Towers हमले के 25 साल, जानिए कैसे बदला Global Security Paradigm

Sports Ministry ने 20 सदस्यीय National Sports Election Panel बनाया