Pakistan में बाल हिंसा के 1914 मामले दर्ज, PPP नेता Sherry Rehman ने जताई चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 12, 2026

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 12 सितंबर पाकिस्तान में इस वर्ष के शुरुआती छह महीनों में बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार के 1,900 से अधिक मामले सामने आए। पाकिस्तान की एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की उपाध्यक्ष एवं सांसद शेरी रहमान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान जारी कर इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा, ‘‘इन मामलों का स्तर बेहद चिंताजनक है।’’ उन्होंने बताया कि जनवरी से जून 2026 के बीच बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार के कुल 1,914 मामले दर्ज किए गए।

जब बंद दरवाजों के पीछे ही दुर्व्यवहार होता है तो हमें परिवारों और समुदायों के भीतर निगरानी, सुरक्षा उपायों और जवाबदेही को लेकर बेहद गंभीर सवाल पूछने होंगे।’’ रहमान ने जिन आंकड़ों का जिक्र किया है, उनके अनुसार 57 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्रों और 43 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आए। रहमान ने कहा कि इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किसी एक वर्ग या इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की समस्या है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि अब अधिक मामले पुलिस के संज्ञान में आ रहे हैं और बच्चों के खिलाफ गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में तेजी से सुनवाई की जानी चाहिए।

रहमान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की।

प्रमुख खबरें

सिकंदराबाद कैंटोनमेंट में बड़ी सुरक्षा चूक! रिटायर्ड फौजी ने चुराईं 4 AK-203 राइफलें, पिस्तौलें और 1,900 गोलियां, हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

PM Modi और Abu Dhabi के Crown Prince के बीच बैठक, India-UAE Strategic Partnership को मिलेगी नई रफ़्तार

Haryana Police ने विदेशों से 27 गैंगस्टरों को भारत डिपोर्ट कराया, DGP Ajay Singhal ने दी जानकारी

अल्टरनेटिव टू द वेस्ट! BRICS Summit को लेकर विदेशी मीडिया ने क्या छाप दिया?