पाकिस्तान, चीन और Afghanistan आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमत हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2023

पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान आतंकवाद का मुकाबला करने और विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। विदेश कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने एक बयान में कहा कि शनिवार को इस्लामाबाद में आयोजित पांचवीं चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान त्रिपक्षीय विदेश मंत्रियों की वार्ता में तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया। बयान में कहा गया है, ‘‘तीनों पक्ष त्रिपक्षीय ढांचे के तहत राजनीतिक जुड़ाव, आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग और व्यापार, निवेश और संपर्क (कनेक्टिविटी) बढ़ाने पर सहमत हुए।’’

मुत्तकी ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी से मुलाकात की और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। शांति और सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए समन्वय बढ़ाने और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुत्तकी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर से भी मुलाकात की और दोनों ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। सेना की मीडिया इकाई ने एक बयान में यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Air India की 100% टेस्टिंग में सामने आया सच, 2 Pilot नशीले पदार्थों के इस्तेमाल में पाए गए संदिग्ध!

Rajasthan के Schools में बाहरी प्रवेश बैन, अनुमति बिना फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग पर रोक

वंदे मातरम विवाद में फंसी Congress! Sonia-Rahul पर अपमान का आरोप, Delhi Police कर रही जांच

Nag Panchami Tradition: आखिर क्यों पीटी जाती है कपड़े की गुड़िया? जानिए UP की इस अनोखी Ritual के पीछे की पौराणिक कहानी