बड़ी दूर से आए हैं साथ में भीख का कटोरा लाए हैं...जिनपिंग के दरबार में शहबाज की हाजिरी

By अभिनय आकाश | May 24, 2024

मेड इन चाइना वाली पाकिस्तानी सरकार चीनी सामानों की तरह ही खोखली निकली। ना तो जनता से किए वादों को पूरा करने में सफल हो पाई और ना ही उसका समाधान ढूंढ पाने में सफल हो पाई। छल, बल और चीन की मदद से सत्ता हासिल करने वाले जरदारी और शाहबाज की जोड़ी का पूरा फोकस सत्ता की मलाई खाने पर है। जिसके लिए ढोल पीट पीटकर जरदारी चीन की शान में कसीदें पढ़ रहे हैं। शाहबाज भीख का कटोरा लेकर जिनपिंग के दरबार में एक बार फिर हाजिरी लगाने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में क्यों जलाए जा रहे हिंदुओं के घर? शहबाज चुटकुले सुनने में मस्त

पाकिस्तान में शाहबाज शरीफ की सरकार जरदारी की पार्टी के समर्थन से ही चल रही है। आज सत्ता में भागीदार जरदारी और शाहबाज एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाते थे, बताया जाता है कि चीन के दबाव में ही दोनों दल साथ आये और दोनों चीन के इशारे पर नाचने को मजबूर है। अब एक बार फिर शाहबाज जिनपिंग के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचने वाले हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक शाहबाज एक बार फिर चीन का दौरा जून में करेंगे। पाकिस्तानी मीडिया के माने तो शाहबाज शरीफ 4 से 7 जून की चीन यात्रा पर जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Jaipur के रामपुरा में गिराया गया जर्जर School भवन, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे

Indian Economy की मिली-जुली तस्वीर: GST Collection और Digital Payments में उछाल, लेकिन Manufacturing PMI ने बढ़ाई चिंता

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज