पाकिस्‍तान ने किया चिनाब नदी के प्रवाह में कमी का दावा, भारत ने आरोप को बेबुनियाद बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

नयी दिल्ली। पाकिस्तान ने कहा है कि चिनाब नदी में छोड़े जाने वाले पानी में बहुत कमी आई है लेकिन उसके इस दावे को भारत ने बेबुनियाद बताया। सिंधु नदी मामलों के भारतीय आयुक्त प्रदीप कुमार को भेजे पत्र में उनके पाकिस्तानी समकक्ष ने यह दावा किया।

लेकिन कुमार ने कहा कि इस मामले को देखा गया है और पाकिस्तान का यह दावा एक और बेबुनियाद बात है। उन्होंने कहा कि नदी का प्रवाह सामान्य है और इसमें कोई खास बदलाव नहीं दिखा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भी यही जवाब दिया गया है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया