पाकिस्तान के कोच ने दी आलोचकों को नसीहत, खिलाड़ियों के प्रति नरम रवैया अपनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2019

कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने आग्रह किया है कि टीम में किये जा रहे बदलाव और प्रयोगों के प्रति आलोचकों को कुछ संयम बरतना होगा क्योंकि परिणाम हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा। यह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मुख्य चयनकर्ता भी है। उन्होंने कहा कि आलोचकों के निशाने पर चल रहे वर्तमान कप्तान सरफराज अहमद का समर्थन करना उनका कर्तव्य है। 

मिसबाह ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले लाहौर में कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मैं आलोचकों से कहना चाहूंगा कि नाकाम रहने वाले खिलाड़ियों के प्रति थोड़ा नरम रवैया अपनाएं। जब कोई खिलाड़ी वापसी करता है तो उसे अपने पांव जमाने और अच्छा प्रदर्शन करने में समय लगता है। आलोचकों ने वापसी करने वाले खिलाड़ियों अहमद शहजाद और उमर अकमल की श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में नाकाम रहने के बाद कड़ी आलोचना की थी। 

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने की शमी की जमकर तारीफ, कहा- रिवर्स स्विंग के हैं महारथी

मिसबाह ने कहा कि जब आप आस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले विश्व टी20 को ध्यान में रखकर प्रयोग कर रहे हों तो फिर वापसी करने वाले खिलाड़ियों के प्रति संयम बरतना जरूरी है। सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिये उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दिया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty