हिजाब मामले पर पाकिस्तान की साजिश का खुलासा, आईबी ने सभी राज्यों में जारी किया अलर्ट

By अंकित सिंह | Feb 12, 2022

कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब मामले का विवाद अब देश के अन्य हिस्सों में भी पहुंच गया है। फिलहाल मामला कोर्ट में है। दूसरी ओर हिजाब मामले को लेकर पाकिस्तान की साजिश का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक के हिजाब मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पूरी तरह से शामिल हो चुका है। वीडियो के जरिए आईएसआई ने प्रदर्शन का समर्थन किया है। जिसके बाद आईबी ने सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो के जरिए प्रदर्शन को भड़काने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक के आईएसआई खालिस्तानी संगठन के जरिए इस मामले को अंजाम दे रहा है। भारत में हिजाब रेफरेंडम के लिए वेबसाइट भी बना दी गई है। फिलहाल अब अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कोविड, बाढ़ राहत और प्रवासियों के लिए विदेशों से लिया चंदा और गोवा जाकर किया खर्च, ED ने जब्त की राणा अय्यूब की 1.77 करोड़ की संपत्ति

मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हम राज्य सरकार और सभी हितधारकों से अनुरोध करते हैं कि वे शिक्षण संस्थानों को खोलें और विद्यार्थियों को कक्षाओं में यथाशीघ्र लौटने की अनुमति दें। संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई लंबित रहने के मद्देनजर अगले आदेश तक हम सभी विद्यार्थियों को भले वे किसी धर्म और आस्था के हों, कक्षा में भगवा शॉल, गमछ़ा, हिजाब, धार्मिक झंडा या इस तरह का सामान लेकर आने पर रोक लगाते हैं। इस पीठ में मुख्य न्यायाधीश अवस्थी के अलावा न्यायमूर्ति कृष्ण एस दीक्षित और न्यायमूर्ति जेएम काजी भी शामिल है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता