पाकिस्तान की अदालत ने नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में पेश होने का दिया आखिरी मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

लाहौर। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री और मौजूदा समय में लंदन में इलाज करा रहे नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में 17 अगस्त को पेश होने का आखिरी मौका दिया है। ऐसा नहीं करने पर अदालत उन्हें अपराधी घोषित कर सकती है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के तीन बार के प्रधानमंत्री 70 वर्षीय शरीफ इस समय प्रतिरोधी प्रणाली संबंधी बीमारीका लंदन में इलाज करा रहे हैं। उच्च न्यायालय ने पिछले साल नवंबर में उन्हें इलाज कराने के लिए चार हफ्ते के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी जिसके बाद वह ब्रिटेन रवाना हुए थे। इस्लामाबाद स्थित जवाबदेही अदालत द्वारा तोशाखाना (खजाना) में भ्रष्टाचार मामले में जारी नोटिस को लाहौर के मॉडल टाउन स्थित शरीफ के आवास जट उमरा के सामने सोमवार को चस्पा किया गया।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे