पाकिस्तान: अदालत ने इमरान की पार्टी के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही की रिहाई का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2023

पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को भ्रष्टाचार के एक मामले में भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की हिरासत से तुरंत रिहा करने का आदेश दिया। मीडिया की खबरों के अनुसार, अदालत ने एजेंसी को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री को किसी अन्य मामले में गिरफ्तार करने के खिलाफ चेतावनी दी। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार में कहा गया कि अदालत के आदेश के बावजूद राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के इलाही को अदालत में पेश करने में विफल रहने पर लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचएस) के न्यायमूर्ति अमजद रफीक ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष को रिहा करने का फैसला सुनाया।

इलाही (77) उन पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं में शामिल हैं। जिन्हें इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर में अर्धसैनिक बलों द्वारा पार्टी प्रमुख इमरान खान को ले जाने के विरोध में नौ मई को हुए दंगों के बाद पीटीआई नेतृत्व के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पहली बार एक जून को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों का हवाला देते हुए बार-बार उनकी रिहाई से इंकार किया गया। पीटीआई अध्यक्ष की ताजा गिरफ्तारी, सड़क परियोजनाओं का ठेका दिलाने की एवज में कथित तौर पर घूस लेने के मामले में 14 अगस्त को एनएबी द्वारा की गई थी।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान