हाफिज सईद के घर के बाहर विस्फोट के मामले में पाकिस्तानी अदालत ने चार लोगों को मौत की सजा सुनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2022

लाहौर|  पाकिस्तान में एक आतंकवाद रोधी अदालत ने मुंबई हमलों के सरगना एवं जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर बम विस्फोट की घटना में भूमिका निभाने को लेकर बुधवार को चार लोगों को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई।

आतंकवाद रोधी अदालत के न्यायाधीश अरशद भुट्ट ने यहां कोट लखपत जेल में बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान आयशा बीबी नामक एक महिला को पांच साल कैद की सजा भी सुनाई।

अदालत के अधिकारी ने पीटीआई-से कहा, “लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के ईद गुल, पीटर पॉल डेविड, सज्जाद शाह और जियाउल्ला को मौत की सजा सुनाई। एक अन्य आरोपी आयशा बीबी को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

प्रमुख खबरें

नौकरियां कहां हैं? Pawan Khera ने 7.8% GDP ग्रोथ पर PM Modi को घेरा

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति और द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा

नेपाल को देख क्यों हंसने लगे तुर्किए के मुस्लिम, फिर लगा करंट!

मोदी ने मुस्लिम देश में लहराई ये भगवा किताब, अंदर क्या निकला?