कंगाली की हालात में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, महज 10 हजार मैच फीस, सस्ते होटल में ठहरेंगे खिलाड़ी, हवाई यात्रा में भी हुई भारी कटौती

By Kusum | Mar 11, 2025

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कंगाली छाने का खतरा बढ़ गया है। जिस कारण उसने अपने घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती सहित कॉस्ट कटिंग का फैसला किया है। जिससे पीसीबी की वित्तीय हालात पर सवाल उठ रहे हैं। पीसीबी ने नेशनल टी20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले क्रिकेटर्स की मैच फीस 100,000 रुपये प्रति मैच से घटाकर महज 10 हजार प्रति मैच कर दी है। रिजर्व खिलाड़ियों को 5000 रुपये प्रति मैच मिलेंगे। टूर्नामेंट 14 मार्च से शुरू हो रहा है। मैच फीस में कटौती से खिलाड़ी परेशान हैं। बोर्ड घरेलू क्रिकेट के विकास पर कम खर्च करने पर भी विचार कर रहा है। 

एक अन्य सूत्र ने कहा कि खिलाड़ियों और अंपायरों को पिछले सीजन का बकाया भुकतान अभी तक नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त पीसीबी ने बोर्ड की नीति के अनुसार पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों के लिए वार्षिक पेंशन वृद्धि को अभी तक लागू नहीं किया है। एक सूत्र ने कहा कि विडंबना है कि जहां खिलाड़ियों की मैच  फीस कम की जा रही है, वहीं ये निर्णय लेने वाले अधिकारियों को लाखों में मासिक वेतन मिल रहा है। 

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग