पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहुंचा AI की शरण में, पीसीबी चीफ ने कहा- नहीं हटा सकते कोई खिलाड़ी...

By Kusum | Aug 27, 2024

 पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों अपने प्रदर्शन के कारण काफी चर्चाओं में है। मौजूदा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान करारी हार झेलनी पड़ी है। जिसके तहत अब पाकिस्तान टीम की हालात सुधारने के लिए पीसीबी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की शरण ली है। बांग्लादेश से पाकिस्तान की ऐतिहासिक टेस्ट हार के बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने चैंपियंस कप के लिए सलाहकारों की शुरुआत की। उन्हें विश्वास है कि इससे राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार प्रतिभाओं का विकास होगा। 

उन्होंने मौजूदा स्थिति की तुलना सर्जरी के लिए सही उपकरणों की आवश्यकता से की है। उन्होंने कहा कि, समस्या ये है कि सेलेक्शन कमेटी के पास खिलाड़ियों का चयन कनरे के लिए कोई पूल नहीं है। मैंने सर्जरी की बात इसलिए की है क्योंकि हमें अपनी समस्याओं को ठीक करने की आवश्यकता है। लेकिन जब हम देखते हैं कि उन्हें कैसे हल किया जाए, तो हमारे पास कोई ठोस डेटा या खिलाड़ी पूल नहीं है, जिससे हम मदद ले सकें। 

मोहसिन नकवी ने कहा है कि, ये 150 खिलाड़ी जो चुने गए हैं, उनमें से 80 प्रतिशत एआई द्वारा किए गाए हैं और 20 प्रतिशत इंसानों का इस्तेमाल करके किए गए हैं। कोई भी इसे चुनौती नहीं दे सकता। हमने अपनी चयन समिति को लगभग 20 प्रतिशत वेटेज दिया। अगर हम किसी खिलाड़ी को किसी खराब खिलाड़ी से बदल देते हैं तो आप सबसे पहले शिकायत करेंगे। हमारे पास रिकॉर्ड होंगे और हम सभी पारदर्शी तरीके से देख पाएंगे कि टीम में कौन जगह पाने का हकदार है। 

प्रमुख खबरें

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?

बिहार में श्री अन्न क्रांति की तैयारी, ICRISAT के साथ किसानों की आय बढ़ाएगी सरकार

Shaheen Afridi vs Babar Azam: पाकिस्तान की कप्तानी पर छिड़ी जंग, अफरीदी बोले- फिलहाल मैं ही कप्तान हूं