इस्लामाबाद ब्लास्ट के बाद पाक ने किया बदनाम, फिर भारत ने जो कहा, दंग रह गए शहबाज

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2025

भारत ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने इस्लामाबाद की एक कोर्ट के बाहर हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम, पाकिस्तान के बेसुध नेतृत्व के आधारहीन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। पाकिस्तान को अपना दामन देखना चाहिए। जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान का ये जाना पहचाना रवैया है, जिसके जरिए वो अपने देश में सेना से प्रेरित संविधान के साथ खिलवाड़ और सत्ता हथियाने की कवायद से जनता का ध्यान हटाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली धमाके के बाद डरा पाकिस्तान! इस्लामाबाद ब्लास्ट का भारत पर फोड़ा ठीकरा

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित एक अदालत के बाहर मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। विस्फोट स्थल का दौरा करने वाले नकवी ने कहा कि हमलावर अदालत परिसर में घुसना चाहता था, लेकिन असफल होने पर उसने दोपहर 12.39 बजे (स्थानीय समयानुसार) राजधानी के जी-11 इलाके में इमारत के फाटक पर एक पुलिस वाहन के पास विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया। मंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद जिला न्यायिक परिसर के पास हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए और 27 अन्य घायल हो गए, जिनमें सुरक्षाकर्मी और एक वकील भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, पाकिस्तान ने उड़ाए लड़ाकू विमान!

पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, खासकर अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में जहां अधिकतर पुलिस, कानून प्रवर्तन कर्मियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है। अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख़्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में सोमवार को एक कैडेट कॉलेज के मुख्य द्वार पर एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, कैडेट कॉलेज वाना पर हमला कथित तौर पर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा किया गया था।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में