पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया, आरोपों को आधारहीन बताया

By रेनू तिवारी | May 09, 2025

पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) का भी सहारा लिया। ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और मुंहतोड़ जवाब दिया गया। ये जानकारी भारतीय सेना ने अपने एक्स अकाउंट पर दी है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू के कई इलाकों के साथ-साथ राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में गुरुवार को ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए, जो भारत द्वारा पाकिस्तानी आतंकी शिविरों पर हमले किए जाने के ठीक एक दिन बाद एक महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता है। वहीं मिसाईल हमला करने के बाद पाकिस्तान  सीधे तौर पर मुकर गया और कहा हमले कोई हमला नहीं किया।

पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को भारतीय मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि उसने भारत में कई जगहों पर हमला किया है। पाकिस्तान ने ऐसे दावों को ‘पूरी तरह से निराधार’ करार देते हुए कहा कि यह ‘लापरवाह दुष्प्रचार अभियान’ का हिस्सा हैं। विदेश कार्यालय ने आधी रात को जारी बयान में कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां क्षेत्रीय शांति को और अधिक खतरे में डालती हैं। अधिकारियों के अनुसार, भारत ने बृहस्पतिवार को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया गया।’’

इसे भी पढ़ें: Pakistan Violates Ceasefire | पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार कई इलाकों में गोलाबारी कर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

सैन्य सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से मिसाइलें जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया कस्बों पर भी दागी गईं पर उन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया। अपने बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारतीय मीडिया द्वारा दुष्प्रचारित ‘बेबुनियाद और गैर जिम्मेदाराना आरोपों को सिरे से खारिज करती है, जिसमें पाकिस्तान पर पठानकोट, जैसलमेर और श्रीनगर पर हमले करने का आरोप लगाया गया है।’’ बयान में कहा गया, ‘‘ये दावे पूरी तरह से निराधार, राजनीति से प्रेरित और पाकिस्तान को बदनाम करने के उद्देश्य से किए जा रहे दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं।’’

इसे भी पढ़ें: भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी को देखते हुए Airport पर विजिटर्स के आने पर रोक, Passangers की होगी कड़ी जांच

 

विदेश कार्यालय ने कहा कि बिना किसी विश्वसनीय जांच के पाकिस्तान के खिलाफ बार-बार आरोप लगानाआक्रामकता दिखाने और क्षेत्र को और अधिक अस्थिर करने का बहाना बनाने के लिए जानबूझकर तैयार की गई रणनीति को दर्शाता है। उसने कहा,‘‘ऐसी कार्रवाइयां न केवल क्षेत्रीय शांति को और अधिक खतरे में डालती हैं, बल्कि राजनीतिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए गलत सूचनाओं का फायदा उठाने की चिंताजनक इच्छा को भी दर्शाती हैं।’’ पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस ‘‘खतरनाक व्यवहार’’ पर गंभीरता से ध्यान देने और भारत को संयम और जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करने की सलाह देने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार