पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य चौकी पर ड्रोन हमला, कैप्टन शहीद, सेना में हाई अलर्ट

By रेनू तिवारी | Feb 05, 2026

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक सुरक्षा चौकी पर ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया और एक सिपाही घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खैबर जिले में बारा तहसील के अकाखेल मुमंदाई इलाके में स्थित चौकी पर हुए हमले में कैप्टन अब्बास खान शहीद हो गए, जबकि सिपाही फरहान घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने हमले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Bharat Taxi Officially Launching | कैब सर्विस सेक्टर में क्रांति! 'भारत टैक्सी' का भव्य आगाज़, ओला-उबर को मिलेगी कड़ी टक्कर

क्षेत्र में बढ़ता तनाव

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य प्रतिबंधित संगठनों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों पर हमलों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी देखी गई है, जिससे राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप