By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 20, 2026
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में रविवार को हुई मुठभेड़ में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आठ आतंकवादी और दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत छह सुरक्षाकर्मी मारे गए। पाकिस्तान की सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन’ के मुताबिक, यह अभियान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में हंगू-टाल रोड पर चलाया गया।
पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर भेजा गया और इलाके की घेराबंदी कर दी गई।