हिजाब विवाद पर प्रोपोगैंडा फैलाने में लगा पाकिस्तान, फवाद चौधरी के बाद अब इमरान के इस मंत्री ने कहा- मुस्लिम लड़कियों को डराया जा रहा

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2022

पाकिस्तान की तरफ से एजेंडे के तहत प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर पाकिस्तान पूरी तरह से प्रोपोगैंडा फैलाने में लग गया है। पहले तो इमरान के चहेते मंत्री फवाद चौधरी ने सोशल माीडिया पर हिजाब विवाद को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अपना जहर उगला अब हिजाब विवाद में इमरान खान सरकार के मंत्री भी कूद पड़े हैं। पाकिस्तान के मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि हिजाब पहनने पर मुस्लिम लड़कियों को डराया जा रहा है। कुरैशी ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा के अधिकार से वंचित रखना गलत है। इमरान खान के मंत्री ने हिजाब विवाद में अपना बयान देते हुए कहा कि ये मुस्लिम महिलाओंके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। 

 मलाला की भी हुई एंट्री

पाकिस्तान की महिला कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरुस्कार विजेता मलाला ने एक ट्वीट करके कहा, 'हिजाब पहने हुई लड़कियों को स्कूलों में एंट्री देने से रोकना भयावह है। कम या ज्यादा कपड़े पहनने के लिए महिलाओं का वस्तुकरण किया जाता है। भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिये पर जाने से रोकना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी