Russian Journalist Pakistan: यूक्रेन के विदेश मंत्री संग PC से रूसी पत्रकार को पाकिस्तान ने किया बाहर, मॉस्को ने ले लिया बड़ा एक्शन

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2023

पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा द्वारा आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन से एक रूसी पत्रकार को निष्कासित किए जाने के बाद, मॉस्को ने इस्लामाबाद से स्पष्टीकरण मांगते हुए चिंता जताई। कुलेबा की यात्रा 1993 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से किसी यूक्रेनी विदेश मंत्री की पाकिस्तान की पहली आधिकारिक यात्रा है। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन से पहले, कीव ने कथित तौर पर अनुरोध किया था कि कोई भी रूसी पत्रकार इस अवसर पर उपस्थित न हो। हालाँकि, अनजाने में प्रेस वार्ता के दौरान एक रूसी रिपोर्टर मौजूद था और अधिकारियों ने उसे परिसर छोड़ने के लिए कहा।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में सीमा हैदर के बहाने हिंदुओं पर हमले, सिंध में 3 बहनों की शादी अपहरणकर्ताओं से करा दी गई

 विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में यह टिप्पणी की। इससे पहले दोनों नेताओं ने आपसी और द्विपक्षीय हितों के मामलों पर विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की और पाकिस्तान ने यूक्रेन के विदेश मंत्री के साथ मौजूदा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की और जनहानि और भारी मानवीय पीड़ा पर अपनी संवेदना व्यक्त की।  

प्रमुख खबरें

IndiGo Flight Bomb Threat: लखनऊ से दम्मम जा रहे विमान की Ahmedabad में Emergency Landing और सुरक्षा अलर्ट

BRICS Summit के लिए Delhi Police ने कसी कमर, सुरक्षा में तैनात होंगे 15000 जवान

BRICS Summit के लिए छावनी बनी New Delhi, 15000 जवानों और Multi-layer Security के साथ अभेद्य सुरक्षा घेरा

Sonam Wangchuk की केंद्र को चेतावनी, Ladakh Issues पर 19 सितंबर से फिर शुरू होगा बड़ा Protest