Pakistan फिर बेनकाब! Shoaib Akhtar के भाई के Funeral में LeT आतंकियों का जमावड़ा, हाफिज का बेटा भी मौजूद

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2026

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर शुक्रवार को एक विवाद में फंस गए, जब लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े कथित आतंकवादियों ने इस्लामाबाद में उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। वीडियो में लश्कर के कई आतंकवादी अंतिम संस्कार में शामिल होते दिखे। सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो लश्कर या पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) ने जारी किया था, जो प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (JuD) का ही एक हिस्सा है। अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की पहचान PMML के इस्लामाबाद प्रमुख इनाम-उर-रहमान कंबोह और उसके सदस्यों अब्दुल्ला तूर, हाफ़िज़ उमर और अमजद भट्टी के तौर पर की गई। लश्कर के संस्थापक हाफ़िज़ सईद के बेटे और PMML के सदस्य तलहा सईद को भी अंतिम संस्कार में शामिल होते देखा गया।

इसे भी पढ़ें: Poonch में Indian Army का बड़ा एक्शन, LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा, एजेंसियां हाई अलर्ट पर

शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद का इस हफ़्ते की शुरुआत में निधन हो गया। हालाँकि, पाकिस्तानी दिग्गज ने उनकी मौत की वजह नहीं बताई। शोएब ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे प्यारे बड़े भाई, शाहिद अख्तर, अल्लाह सुब्हानहु व तआला के पास चले गए हैं। नमाज़-ए-जनाज़ा का समय और जगह सुबह बताई जाएगी।

Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/international के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Pinaky Balhara ने कुराश के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक पक्का

फगवाड़ा में LPU छात्रों के प्रदर्शन के बाद NH 44 पर 15 घंटे बाद यातायात बहाल

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके