दुनिया के सामने बेनकाब हो गया पाकिस्तान, Operation Sindoor पर बोले Amit Shah, BSF ने गोली का जवाब गोले से दिया

By अंकित सिंह | May 23, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सीमा पार आतंकवाद में पाकिस्तान की संलिप्तता दुनिया के सामने उजागर हो गई है और कहा कि भारत ने इस महीने की शुरुआत में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। रुस्तमजी मेमोरियल लेक्चर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अलंकरण समारोह में बोलते हुए शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे प्रधानमंत्री की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, हमारी खुफिया एजेंसियों से सटीक जानकारी और सेना की मारक क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन था। तीनों के एक साथ आने से ऑपरेशन सिंदूर का निर्माण हुआ।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने क्या वाकई करवाया था India-Pak Ceasefire ? Ex-US NSA John Bolton ने सच्चाई दुनिया को बताई

अमित शाह ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों को उनके परिवारों के सामने उनका धर्म पूछकर मार दिया गया...ऑपरेशन सिंदूर उस हमले का जवाब है और आज दुनिया भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की प्रशंसा कर रही है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद 8 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था और ऑपरेशन के कुछ ही मिनटों के भीतर हमने नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिनमें से दो मुख्यालय थे। हमने पाकिस्तानी सेना के ठिकानों, एयरबेसों को नष्ट नहीं किया। हमने केवल उन लोगों को दंडित किया जिन्होंने भारतीय धरती पर पाप किए थे।

प्रमुख खबरें

SEBI विदेशी निवेशकों के नियम आसान बनाने लाएगा कंसल्टेशन पेपर

Innodata Layoffs का असर भारत और Philippines में 500 से अधिक कर्मियों की गई नौकरी

उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई, Jamia Campus विवाद पर Union Minister Pralhad Joshi की दो टूक

खरगे की जुबान पर भड़की मायावती, मोदी के अपमान का लिया बदला!