भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान टीम की बढ़ी मुश्किलें, शाहीन के बाद अब ये तेज गेंदबाज भी हुआ चोटिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2022

दुबई। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के चोटिल होने के कारण एशिया कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम को भारत के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले पीठ दर्द के कारण अभ्यास सत्र छोड़ना पड़ा। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी को चोट का स्थिति का सही आकलन करने के लिए एमआरआई स्कैन के लिए भेजा गया है। उन्होंने गुरुवार को यहां आईसीसी अकादमी में नेट अभ्यास के दौरान पीठ में दर्द की शिकायत की थी। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता और इसलिए उसने तेज गेंदबाज को एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए भेजा।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल