Pakistan में मुझे घर जैसा फील होता है...राहुल के अकंल सैम ने बयान से बढ़ाया बवाल, BJP हमलावर

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2025

कांग्रेस के विदेश मामलों के प्रमुख सैम पित्रोदा ने अपने उस बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान उन्हें घर जैसा महसूस हुआ। इस टिप्पणी पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ हुईं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर इस्लामाबाद के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने विदेश नीति पर अपनी टिप्पणियों से एक बहस छेड़ दी है। उन्होंने भारत से अपने पड़ोसी देशों  पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल  के साथ मज़बूत संबंधों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। अपने निजी अनुभव साझा करते हुए, पित्रोदा ने कहा कि मैं पाकिस्तान गया हूँ और आपको बता दूँ कि मुझे वहाँ घर जैसा महसूस हुआ। मैं बांग्लादेश गया हूँ, मैं नेपाल गया हूँ और मुझे वहाँ घर जैसा महसूस होता है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha: मातृ नवमी पर घर की बहुएं इस विधि से करें महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण

Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक

पंजाब में Harpal Singh Cheema ने Pargat Singh से बेअदबी विधेयक पर रुख साफ करने को कहा

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा