शांति के बीच पाकिस्तान का खेल, सऊदी में 13000 सैनिक भेजकर मचा दिया बवाल

By अभिनय आकाश | Apr 13, 2026

पूरी दुनिया इस वक्त शांति की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन पाकिस्तान है कि हर मौके पर अपनी बेइज्जती करवाने का कोई रास्ता निकाल ही लेता है। एक तरफ मध्य पूर्व में तनाव कम हो रहा था। सीज फायर लागू हो चुका था। ईरान ने भी अपने हमले रोक दिए थे। लेकिन तभी पाकिस्तान ने फिर वही पुराना खेल खेल दिया। जिस वक्त दुनिया शांति की तरफ बढ़ रही थी। उस वक्त पाकिस्तान ने अपने फाइटर चैट्स और करीब 13,000 सैनिक सऊदी अरब में भेज दिए। दरअसल 2025 में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक रक्षा समझौता हुआ था। जिसके मुताबिक अगर किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। कागजों पर यह समझौता भले ही मजबूत दिखता था, लेकिन असल में यह पाकिस्तान की मजबूरी और उसकी निर्भरता को उजागर करता है। सबसे बड़ी बात देखिए जब ईरान सऊदी अरब पर हमले कर रहा था, तब पाकिस्तान कहीं नजर नहीं आया। 

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में जंग की उलटी गिनती शुरू, America की नाकेबंदी पर Iran ने दे डाली दुनिया को खतरनाक चेतावनी

पहले ही ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव बना हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान का खुलकर सऊदी के साथ खड़ा होना उसे एक पक्षीय खिलाड़ी बना देता है। जिसका सीधा असर भविष्य में उस पर पड़ सकता है। यानी आने वाले समय में पाकिस्तान खुद अपने लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है। कुल मिलाकर पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छवि सुधारने में नहीं बल्कि उसे और उलझाने में माहिर है। एक तरफ शांति वार्ता दूसरी तरफ सैन्य तैनाती ये दोनों चीजें साथ-साथ नहीं चल सकती। लेकिन पाकिस्तान से शायद यही उम्मीद की जा सकती थी। 

प्रमुख खबरें

IPL डगआउट में फोन इस्तेमाल, Rajasthan Royals मैनेजर Romi Bhinder पर ACU का शिकंजा, जांच तेज

Strait of Hormuz में बढ़ा तनाव, भारत की Oil-Gas Supply पर मंडराया संकट

Cancer Drug Racket का पर्दाफाश, Delhi से चल रहा था मौत का Network, बड़े Hospitals भी लपेटे में

Amit Shah का Mamata Banerjee पर हमला, SIR पर अब Judiciary को भी दोषी ठहरा रहीं दीदी