पाकिस्तान को जी20 देशों से 80 करोड़ डॉलर की ऋण राहत मिली: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020

इस्लामाबाद। नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को जी20 के 14 सदस्य देशों से 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण राहत मिली है, जबकि उसे सऊदी अरब और जापान सहित समूह के छह अन्य देशों से अभी भी पुष्टि की दरकार है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। दुनिया के 20 सर्वाधिक धनी देशों के समूह से पाकिस्तान ने इस साल अगस्त तक 25.4 अरब डॉलर लिए थे। इस साल 15 अप्रैल को जी20 देशों ने पाकिस्तान सहित 76 देशों के ऋण पुनर्भुगतान को मई से दिसंबर 2020 तक रोकने की घोषणा की थी, हालांकि इसके लिए प्रत्येक देश द्वारा औपचारिक अनुरोध करने की शर्त लगाई गई।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोरोना से 59 की मौत, संक्रमण के 2,600 से ज्यादा नए मामले सामने आए

आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार पाकिस्तान ने अभी तक जापान, रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम के साथ ऋण पुनर्गठन के नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया है। आर्थिक मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन छह देशों ने अभी तक ऋण राहत संबंधी समझौतों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन देशों के साथ अगले महीने के अंत तक समझौता पूरा होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir दान गबन पर बोले वकील हरि शंकर जैन- आरोप से नहीं, Facts से दोष साबित होने पर हो इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने Dalai Lama से मिलकर जाना कुशलक्षेम, स्वस्थ देख हुए प्रसन्न

Ayodhya Ram Mandir Fund Scam में पहली गिरफ्तारी, चंपत राय के इस्तीफे के बाद Police का बड़ा एक्शन

Netflix पर खुला Baahubali 3 का बड़ा राज? Prabhas के इशारे से Social Media पर मची खलबली