गुरु नानक देव के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पाक ने दी 70 एकड़ जमीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2019

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सिखों के पहले गुरु की जन्मस्थली ननकाना साहिब में गुरु नानक के नाम पर एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए 70 एकड़ जमीन आवंटित की है। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने बृहस्पतिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब में बाबा गुरु नानक इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (बीजीएनआईयू) के निर्माण के लिए वित्त वर्ष 2019-20 के बजट में धनराशि आवंटित की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रांत में आने वाले विकास बजट का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ननकाना साहिब में एक पुलिस लाइन, एक जेल और राष्ट्रीय पंजीकरण डेटाबेस प्राधिकरण भी स्थापित करेगी। पाकिस्तान में रहने वाले सिखों की मांग रही है कि ननकाना साहिब में गुरु नानक देव के नाम पर एक विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह