India Pakistan Conflict | अमृतसर के खासा कैंट पर पाकिस्तान गिराने जा रहा था हथियारबंद ड्रोन, भारतीय सेना ने हवा में ही किया नष्ट- Video

By रेनू तिवारी | May 10, 2025

पाकिस्तान ड्रोन हमला: जम्मू में लगातार दूसरे दिन सायरन बजते रहे, क्योंकि पाकिस्तान ने पुंछ और उरी सहित जम्मू और कश्मीर के इलाकों में गोलाबारी की। जम्मू में धमाके सुने गए, जहां लगातार दूसरी रात ब्लैकआउट भी रहा। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की। भारत ने सभी आने वाले खतरों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir | पाकिस्तान की गोलेबारी में प्रशासनिक अधिकारी की मौत, दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

भारतीय सेना के पेश की पाकिस्तान की हरकतों के सबूत 

इंडियन आर्मी ने अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जिसमें एक वीडियो और तस्वीर शेयर की गयी है। इसके साथ ही उन्होंने एक जानकारी भी साझा की है। भारतीय सेना की पोस्ट में लिखा है- ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ पाकिस्तान की बेशर्मी हमारी पश्चिमी सीमाओं पर जारी है। ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई सशस्त्र ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों द्वारा दुश्मन के ड्रोन को तुरंत निशाना बनाया गया और नष्ट कर दिया गया। भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का ज़बरदस्त प्रयास अस्वीकार्य है। भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को विफल करेगी।

इसे भी पढ़ें: India- Pakistan Tension | IMF ने पाकिस्तान को एक अरब डॉलर भारतीयों का खून बहाने के लिए दिया? Omar Abdullah का ट्वीट विश्व के दोहरे चरित्र की पोल खोलता है...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए सटीक हमलों के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इस ऑपरेशन का नाम था ऑपरेशन सिंदूर, क्योंकि पहलगाम में हुई हत्याओं में घर के आदमी को उसकी पत्नी और बच्चों के सामने धर्म पूछकर गोली मारी गयी थी।  पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले का बदले ऑपरेशन सिंदूर से लिया गया लेकिन अब पाकिस्तान अपने आतंकियों को खोने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है इस लिए तिलमिलाया हुआ है लगातार भारत पर मिलाइस हमले कर रहा हैं। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प