G20 Summit 2023: जम्मू-कश्मीर में जी-20 बैठक के आयोजन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बयान जारी कर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2023

मई में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जी-20 की बैठक आयोजित करने के भारत के फैसले ने पाकिस्तान को नाराज कर दिया है। भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक श्रीनगर में 22 से 24 मई तक होगी। श्रीनगर में हो रही बैठक का विरोध करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 11 अप्रैल को एक बयान में इस आयोजन पर अपना ऐतराज जताया है। इसके अलावा, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने लद्दाख के लेह और श्रीनगर में युवा मामलों (वाई-20) पर एक सलाहकार मंच की दो अन्य बैठकों के कार्यक्रम का भी विरोध करते हुए इसे समान रूप से निराशाजनक बताया  है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका सहित पूरे यूरोप को निर्मला सीतारमण ने दिखाया आईना, कहा- भारत में मुसलमानों की स्थिति पाकिस्तान से बहुत बेहतर है

पाकिस्तान ने आयोजन स्थल को श्रीनगर में बदलने के लिए सऊदी अरब, तुर्की और चीन जैसे देशों के साथ परामर्श किया लेकिन असफल रहा। इससे पहले चीन ने अरुणाचल प्रदेश में जी 20 आयोजन स्थलों के खिलाफ भी अपना पक्ष रखा था। भारत ने कहा कि जी20 बैठकों के संशोधित कैलेंडर में पर्यटन से संबंधित कार्यसमिति श्रीनगर में आयोजित की जाएगी। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि चीन श्रीनगर में होने वाली बैठक का बहिष्कार कर सकता है। 

प्रमुख खबरें

भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची ने जो सियासी संकेत दिया है वह सबके समझ में आने वाली बात नहीं है

आखिर जन सुराज पार्टी और लोजपा रामविलास के बीच पक रही सियासी खिचड़ी के निहितार्थ क्या हैं? समझिए

प्रधानमंत्री मोदी का लालकिले से विकसित भारत का संकल्प

Ravindra Jadeja का जलवा! Kapil Dev के क्लब में शामिल, बने महान ऑलराउंडर