इमरान की मिन्नतों के बाद पाकिस्तान को मिला सऊदी से खैरात, 3 अरब डॉलर के कर्ज से दूर होगी कंगाली?

By अभिनय आकाश | Dec 06, 2021

भीख का कटोरा लिए पाकिस्तान के इमरान ने न जाने सऊदी अरब के सामने कितनी मन्नतें की, पैर पकड़ें तब जाकर पाकिस्तान को वो खैरात मिला जिसे पाने के लिए इमरान महीनों से पसीना बहा रहे थे। कंगाल पाकिस्तान को सऊदी अरब से तीन अरब डॉलर का कर्ज मिल गया। पाकिस्तान ने अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए सऊदी अरब से सहायता मांगी थी। यह राशि उसी का हिस्सा है। वित्त और राजस्व पर प्रधानमंत्री के सलाहकार शौकत तरीन ने पुष्टि की कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) को सऊदी अरब से तीन अरब डॉलर की राशि प्राप्त हुई है।

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की हालात दिनों-दिन खराब होती जा रही थी। नवंबर के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान के विदेशी मुद्गा भंडार में 24.4 करोड़ डॉलर की गिरावट आई थी। आलम ये हो गया था कि विदेशों में पाकिस्तानी दूतावास तक में पैसों की किल्लत हो गई थी। सर्बिया और वाशिंगटन से कर्मचारियों के 3-4 महीने से वेतन नहीं मिलने की खबरें भी आई।   

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी