Pakistan को मिला नया प्रधानमंत्री, शहबाज शरीफ की जगह कमान संभालने वाले अनवर उल हक कौन हैं?

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2023

बलूचिस्तान अवामी पार्टी के पाकिस्तानी सीनेटर अनवारुल हक काकर को विधानसभा भंग होने के कुछ दिनों बाद पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नामित किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से शनिवार को कार्यवाहक पीएम के तौर पर कक्कड़ के नाम की घोषणा की गई। निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और निवर्तमान विपक्षी नेता राजा रियाज के बीच शनिवार को एक बैठक में कक्कड़ के नाम पर सहमति बनी। 9 अगस्त को आम चुनाव के लिए मंच तैयार करते हुए विधानसभा को भंग कर दिया गया था, जिसमें पूर्व पीएम इमरान खान भाग नहीं ले पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Imran Khan को सजा सुनाने वाले पाकिस्तानी जज के साथ लंदन में ऐसा क्या हुआ? पुलिस को देनी पड़ी सुरक्षा

कौन हैं पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम अनवारुल हक?

अनवारुल हक मार्च 2018 से पाकिस्तान की सीनेट के सदस्य हैं। अनवर 2018 में बलूचिस्तान से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे। अनवारुल हक काकर ने सीनेट के भीतर बलूचिस्तान अवामी पार्टी से संसदीय नेता की भूमिका निभाई। कक्कड़ प्रवासी पाकिस्तानियों और मानव संसाधन विकास पर सीनेट की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे। वह व्यापार सलाहकार समिति, वित्त और राजस्व, विदेशी मामले और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सदस्य थे।

प्रमुख खबरें

पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Ram Govind Chaudhary पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

Mann Ki Baat: नशा-मुक्त भारत के लिए जन भागीदारी का आह्वान अहम, बोले Pramod Sawant