पाकिस्तान सरकार ने सरकारी अधिकारियों की जांच का जिम्मा आईएसआई को सौंपा: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी आईएसआई को सभी सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के सत्यापन और जांच का जिम्मा आधिकारिक तौर पर सौंप दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई। हालांकि आईएसआई देश में पहले भी यह काम करती रही है, लेकिन इसे प्रोटोकॉल के रूप में औपचारिक नहीं किया गया था। अब इस व्यवस्था को एक कानूनी आवरण प्रदान किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत-सेनेगल व्यापार संबंधों में होगी महत्वपूर्ण वृद्धि, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जताई उम्मीद

विशेष रूप से नौकरशाहों की पदोन्नति के समय रिपोर्ट केंद्रीय चयन बोर्ड (सीएसबी) को भेजी जाती हैं। अखबार ने अनुसार, अधिकारी ने बताया कि चूंकि अब सरकार ने आईएसआई द्वारा जारी रिपोर्ट को कानूनी बना दिया है, इसलिए इन्हें अदालतों में वैध कानूनी दस्तावेजों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। बहरहाल, डिविजन के एक पूर्व सचिव ने इस बात से असहमति जताते हुए कहा, ‘‘जब तक नियमों में संसोधन नहीं किया जाता, तब तक केवल एक अधिसूचना जारी करके एजेंसी की रिपोर्ट को कानूनी नहीं बनाया जा सकता और उसे न्यायिक जांच के दौरान वैध दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के 265 तालुकों में सूखा, जमीनी जायजा लेने 8 अक्टूबर को पहुंचेगी Central Team

Siang Project को लेकर अरुणाचल के मंत्री बोले, सुरक्षा और स्थानीय हित दोनों जरूरी

Prabhas के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज? Fauzi के ग्लिम्प्स को लेकर बढ़ी हलचल

Opposition के हमलों के बीच क्या हटेंगे CEC Gyanesh Kumar? जानिए क्या है प्रक्रिया