पाकिस्तान सरकार ने नकदी संकट से जूझ रही पीआईए को बेचने की कवायद की तेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025

पाकिस्तान सरकार ने नकदी संकट से जूझ रही पीआईए को बेचने की कवायद की तेज कर दी है। उसका लक्ष्य 2025 के अंत इसे बेचने का है। बुधवार को प्रकाशित मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी को पिछले साल बेचने की असफल कोशिश के बाद सरकार ने इस दिशा में कार्रवाई तेज की है। समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, निजीकरण आयोग बोर्ड ने मंगलवार को चार स्थानीय कंपनियों को विमानन कंपनी के अधिग्रहण के लिए बोली लगाने के योग्य घोषित किया।

इनमें से एक बोली लगाने के लिए योग्य नहीं पाया गया। आयोग ने कहा कि पूर्व-योग्य पक्ष अब खरीद-पक्ष के उचित परिश्रम चरण में आगे बढ़ेंगे जो पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी निजीकरण प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम है। अखबार ने मुहम्मद अली के हवाले से बताया कि पीआईए की बोली चालू कैलेंडर वर्ष की अंतिम तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में होने की उम्मीद है। सरकार पीआईए में बहुलांश हिस्सेदारी के साथ-साथ प्रबंधन नियंत्रण भी बेचना चाहती है। पीआईए कई वर्ष से वित्तीय संकट से जूझ रही है। यह समस्या 2023 में तब सामने आई जब पीआईए के 7,000 कर्मचारियों को नवंबर 2023 का वेतन नहीं मिला। इससे पहले, यूरोपीय संघ ने सुरक्षा चिंताओं के चलते 2020 में पीआईए पर प्रतिबंध लगा दिया था।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!