पाकिस्तानी सरकार TTP से करेगी शांति वार्ता, क्या मानी जाएगी तहरीक-ए-तालिबान की ‘मुख्य’ मांगें?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने सैन्य नेतृत्व को प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से शांति वार्ता करने के लिए अधिकृत किया है। गृह मंत्री राणा सनाउल्ला ने यह जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को बताया कि सैन्य नेतृत्व वार्ता में होने वाली किसी प्रगति की जानकारी समिति को देगी और इस विषय पर संसद में चर्चा कराई जाएगी। सन्नाउल्ला ने बताया कि वार्ता केवल पाकिस्तान के संविधान के अंतर्गत ही होगी। डॉन अखबार ने उनके हवाले से बताया कि किसी भी समझौते तक संविधान के तहत पहुंचा जाएगा।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन बनाकर T20I वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेंगी Smriti Mandhana?

Auto Components कंपनियों की 98,000 करोड़ पूंजी Inventory में फंसी: Vector Consulting

विवादित बयानों और मारपीट के दावे के बाद Swatantra Bhardwaj को Delhi Police ने किया गिरफ्तार

Kerala के Thrissur में NH-66 पर दर्दनाक हादसा, 8 छात्रों की मौत