By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022
इस्लामाबाद।पाकिस्तान की नई सरकार ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई बड़ी हस्तियों के नाम ‘नो-फ्लाई’ सूची से हटा दिये हैं। गत सप्ताह मंत्रिमंडल की पहली बैठक में गृह मंत्री राणा सनाउल्ला को ‘एग्जिट कंट्रोल लिस्ट’ (ईसीएल) की समीक्षा करने के लिये अधिकृत किया गया था। इस सूची में उनका नाम है जिन्हें देश छोड़ने की इजाजत नहीं है।