हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हाथ! केंद्रीय मंत्री ने कहा- कुछ लोग भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से जलते हैं

By अंकित सिंह | Jun 11, 2022

भाजपा के निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देश में राजनीतिक हो रही है। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के द्वारा दोनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इन सबके बीच से शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी किया गया। कई जगह इस विरोध प्रदर्शन में हिंसा और पथराव की भी खबर आई। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बड़ा बयान दिया है। देश में हिंसा को लेकर प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि कुछ लोग भारत के शांति और बढ़ते प्रतिष्ठा से जलते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमारा पड़ोसी पाकिस्तान है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर कुछ उन्मादियों को का उपयोग करते हुए अगर कोई इस रास्ते पर जा रहा है तो हमें सजग रहना होगा। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में क़ानून व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं, अधीर रंजन ने कहा- नेता गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी न करें

आपको बता दें कि नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हुआ था। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अपने बयान के बाद नूपुर शर्मा ने माफी भी मांग लिया था। उसके बाद भाजपा प्रवक्ता पद से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। हालांकि मुस्लिम समाज लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। वहीं जहां-जहां हिंसा की खबरें हैं, पुलिस हर एंगल से जांच की कोशिश कर रही है। उत्तर प्रदेश में इसको लेकर कईं गिरफ्तारियां भी हुई है। वहीं, रांची और हावड़ा में कर्फ्यू लगा दिया गया है तथा इंटरनेट सेवा निलंबित है। कल दिल्ली में भी जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!