Prabhasakshi NewsRoom: अब जीवनरक्षक दवाओं की भारी कमी से जूझ रहा है Pakistan, अस्पतालों में मरीजों की सर्जरी टाली जा रही हैं

By नीरज कुमार दुबे | Feb 28, 2023

आर्थिक तंगी और खाद्य उत्पादों की भीषण कमी का सामना कर रहे पाकिस्तान के पास अब दवाओं का भी अकाल पड़ गया है जिससे अस्पतालों में त्राहिमाम की स्थिति देखने को मिल रही है। दरअसल पाकिस्तान के पास विदेशी मुद्रा भंडार नहीं बचा है जिसके कारण वह बाहर से दवाओं और मेडिकल उपकरणों का आयात नहीं कर पा रहा है। पाकिस्तान की दवा निर्माता कंपनियां भी कह रही हैं कि दवाओं के निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री का आयात कुछ और दिन तक नहीं हो पाया तो भीषण संकट खड़ा हो सकता है। पाकिस्तान फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (पीपीएमए) का कहना है कि देश में सबसे खराब मेडिकल संकट दस्तक दे रहा है।

हम आपको बता दें कि पाकिस्तान का फार्मा उद्योग दवाओं के निर्माण में लगने वाली 95 फीसदी सामग्री का आयात करता है। लेकिन इस समय पाकिस्तान डॉलर की भीषण कमी से जूझ रहा है। जिससे दवा निर्माताओं को आयातित सामग्री नहीं मिल पा रही है साथ ही दवा निर्माण की लागत भी बहुत बढ़ गयी है क्योंकि ईंधन के मूल्य में अपार वृद्धि की गयी है। साथ ही पाकिस्तानी रुपये की कीमत में भी बड़ी गिरावट आने का खामियाजा भी दवा उद्योग को उठाना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Jaishankar on China-Pakistan: ...तब तक सामान्य नहीं होंगे चीन के साथ संबंध, जयशंकर का करारा प्रहार

बात सिर्फ दवा की कमी की नहीं है बल्कि पाकिस्तान में अब बिजली संकट भी गहराने वाला है। ऊर्जा संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान की सरकार ने बिजली की कमी को देखते हुए सभी मॉल और बाजारों को रात साढ़े आठ बजे तक हर हाल में बंद करने का फरमान सुना दिया है। आईएमएफ से कर्ज के लिए लगातार गुहार लगा रही पाकिस्तान सरकार ने उपभोक्ताओं को यह भी कह दिया है कि उन्हें बिजली की दरों में और वृद्धि के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस बीच, आर्थिक मुश्किल में फंसे पाकिस्तान को दोस्त चीन का साथ मिला है। चीन ने पाकिस्तान के बैंक में कई मिलियन डॉलर जमा करवा दिए हैं। पाकिस्तान इस बात पर खुश हो सकता है लेकिन यह भी सच है कि वह धीरे-धीरे श्रीलंका के रास्ते पर है जो इस समय भयानक चीनी कर्ज के जाल में फंसा हुआ है।

प्रमुख खबरें

ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब, पर हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है, Donald Trump की बड़ी चेतावनी

Modi-Trump Secret Call | मोदी-ट्रंप की 40 मिनट की गुपचुप बातचीत, होर्मुज की नाकाबंदी और वो एक संदेश, जिसने हिला दी दुनिया की राजनीति!

Israel-Lebanon Talks | पश्चिम एशिया में शांति की नई किरण... 33 साल बाद वॉशिंगटन में इज़राइल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक वार्ता

US-Iran Ceasefire Deal | अमेरिका-ईरान संबंधों में जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद! JD Vance ने ऐतिहासिक वार्ता के बाद दिए बड़े संकेत