पाकिस्तान के इमाद वसीम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, टी20 वर्ल्ड कप में नहीं कर पाए थे कमाल

By Kusum | Dec 13, 2024

पाकिस्तान क्रिकेट आए दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बना ही रहता है। वहीं इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी इमाद वसीम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इमाद ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान बेहद खराब प्रदर्शन किया था। जिसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं। बता दें कि, ये दूसरी बार है जब इमाद वसमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है। वह पहले भी रिटायरमेंट ले चुके थे लेकिन उन्होंने वापसी की थी जो की कामयाब नहीं रही। 

हालांकि, वह टी0 वर्ल्ड कप के दौरान कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान तीन मुकाबलों में सिर्फ 19 रन बनाए। भारत के खिलाफ उनकी पारी के कारण पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही वह पाकिस्तान के स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया।  

 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि काफी सोच-विचार के बाद मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। विश्व मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और हरी जर्सी पहनने वाला हर पल अविस्मरणीय रहा है। आपका अटूट सपोर्ट, प्यार और जुनून हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है। ऊंचाई से लेकर निचले स्तर तक, आपके प्रोत्साहन ने मुझे अपने प्यार देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया है।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया