पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइंस ने ‘संदिग्ध लाइसेंस’ वाले 150 पायलटों को विमान उड़ाने से रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

इस्लामाबाद। वित्तीय संकट से जूझ रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइंस ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि इसने ‘‘संदिग्ध लाइसेंस’’ वाले 150 पायलटों को विमान उड़ाने से रोक दिया है। यह घटनाक्रम कराची विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के एक दिन बाद हुआ है जिसमें हादसे के लिए पायलटों और हवाई यातायात नियंत्रण कर्मियों को जिम्मेदार बताया गया है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइंस (पीआईए) के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इतने पायलटों को विमान उड़ाने से रोके जाने से पीआईए का उड़ान परिचालन प्रभावित होगा।’’ उन्होंने कहा कि फर्जी डिग्रीधारक छह पायलटों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। जिओ न्यूज ने पीआईए प्रवक्ता के हवाले से कहा कि जो पायलट अपने लाइसेंस को प्रमाणित कराएंगे, उन्हें ड्यूटी पर वापस आने दिया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से शेष लाइसेंसों की सूची भेजने को कहा है। हमें रिपोर्ट मिल गई है और हम अपना स्तर बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा