गधों का मुल्क बनता जा रहा पाकिस्तान! चीन में है भारी डिमांड, कंगाली दूर करने के लिए निर्यात कर कमा रहा पैसे

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2022

इस सप्ताह जारी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पाकिस्तान के आर्थिक सर्वेक्षण में अन्य पशुओं के अलावा गधों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कृषि और पशुधन को प्राथमिकता देता रहा है। इसी कड़ी में गधों का चीन को निर्यात करना एक बड़ा हिस्सा है। जानवर इतना महत्वपूर्ण है कि 2021 में पाकिस्तान की हिट एनिमेटेड फिल्म द डोंकी किंग चीन में रिलीज हुई थी। यह राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है- जबकि पिछले साल गधों की संख्या बढ़ी, इमरान खान सरकार को नेशनल असेंबली के बजट सत्र में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, जिसमें राजनीतिक नेताओं ने "गधा राजा की सरकार नहीं चलेगी" के नारे लगाए थे। 

इसे भी पढ़ें: प्रह्लाद पटेल के बयान पर संजय राउत का पलटवार, पाकिस्तान को हम देख लेंगे, चीन को आखें उठाकर बोलो

हर साल बढ़ रहे एक लाख गधे

ताजा सर्वे के मुताबिक, 2021-2022 में पाकिस्तान में गधों की आबादी बढ़कर 5.7 मिलियन हो गई। पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में गधों की संख्या बढ़कर 56 लाख थी। इसी के साथ पाकिस्तान ने गधों की आबादी में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश होने का गौरव बरकरार रखा है। लिहाजा गधों की बढ़ती तादाद से निपटने के लिए पाकिस्तान चीन को गधे निर्यात करेगा। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम को ICC की रैंकिंग में पाकिस्तान ने पछाड़ा, बाबर की टीम ने रोहित शर्मा की सेना को दी शिकस्त

चीन में पाकिस्तानी गधो की बढ़ी डिमांड

पाकिस्तान के चीन को गधों की एक्सपोर्ट करने वाली एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। खबरों के अनुसार चीन में पाकिस्तानी गधों की भारी डिमांड है। चीन इन्हें भारी दाम देकर खरीदता भी है। एक समझौते के अनुसार, पाकिस्तान चीन को हर साल 80 हजार गधों को भेजता है। जिनका उपयोग मांस और कई अन्य काम के लिए किया जाता है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर