बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कश्मीर में लगातार भेज रहा है आतंकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक थे। ये दोनों पाकिस्तानी नागरिक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के शीर्ष कमांडर थे और आतंकवाद की कई घटनाओं के सिलसिले में वांछित थे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान कुलगाम के शिंगनपुरा निवासी रकीब अहमद शेख और पाकिस्तानी नागरिकों.. वलीद और नुमान के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, पुलिस उपाधीक्षक शहीद

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन आतंकवादियों ने इलाके में कई हमलों की साजिश रची थी और उन्हें अंजाम दिया था। लोगों पर ज्यादती, आतंकी हमलों, सुरक्षाबलों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले जैसे कई मामले उनके खिलाफ दर्ज थे और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उनकी तलाश थी।’’उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से राइफलों सहित अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। 

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल