हम भूख से मर जाएंगे...ये वॉटर बम है, सिंधु जल संधि के रुकने से 'पानी-पानी' कर रहा PAK

By अभिनय आकाश | May 23, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत द्वारा सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को निलंबित किए जाने के फैसले को लेकर पाकिस्तानी सीनेटर सैयद अली जफर ने शाहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार से वॉटर बम को निष्क्रिय करने का आग्रह किया है। सीनेट को संबोधित करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सीनेटर ने कहा कि अगर हम अभी पानी के संकट को हल नहीं करते हैं, तो हम भूख से मर सकते हैं। उन्होंने सिंधु बेसिन को पाकिस्तान की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा खपत किए जाने वाले पानी का तीन-चौथाई हिस्सा बाहर से आता है। हर दस लोगों में से नौ लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा बेसिन पर रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: रास्ता देने से पाकिस्तान ने किया इनकार, फिर IAF ने कराई IndiGo विमान की सेफ लैंडिंग

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद के साथ कोई भी द्विपक्षीय वार्ता केवल पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए कश्मीर के क्षेत्रों को खाली करने पर होगी। जायसवाल ने कहा कि मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि जम्मू और कश्मीर पर कोई भी द्विपक्षीय वार्ता केवल पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करने पर होगी। उन्होंने कहा कि यह तब तक स्थगित रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है, 'पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। 

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?