बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, एलओसी पर अग्रिम चौकियों को बनाया निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए बृहस्पतिवार को गोलीबारी और गोलाबारी तेज कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना पिछले 12 दिनों से मोर्टार और छोटे हथियारों से एलओसी से लगे असैन्य इलाकों को निशाना बना रही है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया, ‘‘आज करीब नौ बज कर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी कर पुंछ के कस्बा और किरनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया।’’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार से गोले दाग कर सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर भी संघर्ष विराम उल्लंघन किया। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि भारतीय थल सेना ने इन सभी सेक्टरों में पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में तबलीगी जमात बना विलेन, नौ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

प्रमुख खबरें

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया