सर्जियो गोर का बयान, इतना बौखलाया पाकिस्तान, अमेरिकी राजनयिक को कर लिया तलब, ट्रंप का रिएक्शन देखने वाला होगा!

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2026

पाकिस्तान को अमेरिका ने ऐसा झटका दिया है जिसकी गूंज अब इस्लामाबाद से लेकर वाशिंगटन तक सुनाई दे रही है। कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर का सिर्फ एक बयान और पाकिस्तान बौखला उठा। गुस्सा इतना कि अमेरिकी राजनायिक को ही तलब कर दिया। सवाल है आखिर सर्जियो गौर ने ऐसा क्या कह दिया कि पाकिस्तान को तुरंत विरोध दर्ज कराना पड़ा और क्या अमेरिका ने कश्मीर पर अपनी भाषा बदलनी शुरू कर दी है क्योंकि श्रीनगर पहुंचकर अमेरिकी राजदूत ने साफ कहा जम्मू कश्मीर भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बस इस एक लाइन ने पाकिस्तान की पूरी कूटनीतिक रणनीति को हिला कर रख दिया। सर्जियो गोर श्रीनगर पहुंची और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बता दिया। उन्होंने जम्मू कश्मीर की खूबसूरती की तारीफ की और कहा कि अमेरिका यहां की यात्रा चेतावनी की समीक्षा करने पर विचार करेगा। फिलहाल जम्मू कश्मीर के लिए अमेरिकी यात्रा चेतावनी आतंकवाद और सुरक्षा चिंताओं के कारण सबसे कड़ी श्रेणी में है। 

इसे भी पढ़ें: खेल शुरु! अचानक NSA डोभाल के साथ अमेरिकी राजदूत की सीक्रेट मीटिंग

अमेरिका की कश्मीर को लेकर भाषा में वाकई कोई बदलाव आ रहा है? 

सर्जियो गौर का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते बेहद महत्वपूर्ण दौर में है। गौर ने भारत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बातचीत भी की। ऐसे में श्रीनगर में दिया गया उनका बयान पाकिस्तान के लिए सिर्फ शब्दों का मामला नहीं है। अगर अमेरिका जम्मू कश्मीर को लेकर अपनी यात्रा चेतावनी में बदलाव करता है और अमेरिकी अधिकारी भारत के साथ जम्मू कश्मीर को जोड़कर बात करते हैं तो पाकिस्तान के लिए यह बड़ा कूटनीतिक झटका माना जा सकता है। लेकिन असली सवाल अभी बाकी है। क्या सज्जियो गौर का बयान अमेरिका की आधिकारिक कश्मीर नीति में बदलाव का संकेत है या फिर यह श्रीनगर दौरे के दौरान किया गया एक स्थानीय संदर्भ वाला बयान है? क्या वाशिंगटन अब कश्मीर को भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्था के मुद्दे से अलग नजरिए से देख रहा है और अगर अमेरिका की भाषा वाकई बदल रही है तो पाकिस्तान आगे किसके दरवाजे पर जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई