पाकिस्तान ने 50,000 टन चीनी आयात के लिये वैश्विक निविदा जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

इस्लामाबाद/नयी दिल्ली। पाकिस्तान की सरकारी ट्रेडिंग कंपनी टीसीपी ने सोमवार को 50,000 टन सफेद चीनी के आयात के लिये वैश्विक निविदा जारी की है।लेकिन यह आयात भारत जैसे ‘प्रतिबंधित’ देशों से नहीं किया जा सकता। भारत के चीनी उद्योग ने इस कदम को पड़ोसी देश के लिये ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया। यह ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ पकिस्तान (टीसीपी) की तीसरी निविदा है जो जारी की गई है। इससे पहले, ऊंचे मूल्य की बोली की वजह से 50,000-50,000 टन की दो निविदाओं को रद्द कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: गूगल को ऑरैकल के साथ कॉपीराइट विवाद में मिली जीत, प्रौद्योगिकी कंपनियों ने ली राहत की सांस

वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं को 14 अप्रैल तक बोली जमा करने को कहा गया है। चीनी की आपूर्ति कराची बंदरगाह पर करनी होगी। इस बारे में ‘ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसएिशन (एआईएसटीए) के चेयरमैन प्रफुल्ल विठलानी ने कहा, ‘‘यह पाकिस्तान के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या आपको भारतीय चीनी के समरूप गुणवत्ता, कीमत और तेजी से आपूर्ति के साथ चीनी मिलेगी?’’ उन्होंने पीटीआई-से कहा कि पाकिस्तान के लिये भारत से चीनी अयात करना अधिक सस्ता और आसान होता।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा