13 दिनों में 5 बार डोली पाकिस्तान की धरती, क्या भारत का पड़ोसी कर रहा परमाणु परीक्षण?

By अभिनय आकाश | May 13, 2025

क्या पाकिस्तान ने परमाणु परीक्षण किया है। ये वो सवाल है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी क्या वजह है ये आपको बताते हैं। पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के अनुसार रिक्चर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मांपी गई। ये भूकंप दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर आया। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में ये लगातार पांचवा भूकंप का झटका है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इन भूकंप के झटकों को पाकिस्तान के संभावित परमाणु परीक्षण से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अमेरिका और भारत ने ऐसी किसी भी गतिविधि की पुष्टि नहीं की है। 

इसे भी पढ़ें: कुछ भी बोल देना है बस...कौन सा डर दिखाकर करवाया भारत-पाक के बीच सीजफायर, ट्रंप का नया दावा, भारत ने किया खारिज

भूकंप तीन दिनों के अंतराल में पाकिस्तान में आया तीसरा भूकंप था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि पड़ोसी देश में कुछ असामान्य गतिविधि हुई है, जो भारत के साथ सशस्त्र संघर्ष में लगा हुआ है। नसीएस के निदेशक मिश्रा ने कहा कि भूकंप का केंद्र मेन सेंट्रल थ्रस्ट के करीब था, जो एक भूगर्भीय फॉल्टलाइन है जो भूकंपीय गतिविधि के लिए प्रवण है। पाकिस्तान में 10 मई को लगातार दो भूकंप आए - सुबह 4.7 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। 

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav