By अभिनय आकाश | Sep 21, 2026
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव एक बार फिर से विस्फोटक हो चुका है क्योंकि पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान की सीमा के भीतर एयर स्ट्राइक्स को अंजाम दिया गया है। तालीबान से जुड़े हुए मीडिया नेटवर्क और अफगानी समाचार एजेंसी टोल न्यूज़ के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी वायुसेना के लाखों विमानों ने अफगानिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर कई इलाकों में एयर स्ट्राइक्स को अंजाम दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 सितंबर तड़के सुबह पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार और पातिका प्रांत में भारी बमबारी की है। तो न्यूज़ और स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कुनार प्रांत में इस हवाई हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अफगानी मीडिया और स्थानीय सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने रात के अंधेरे में करीब 3:30 पर बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए रिहाइशी इलाकों को अपना निशाना बनाया है। जिसमें लोगों की मौत भी हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अगर हम बात करें कुनार प्रांत की तो कुनार के नूरगुल जिले के पतंग इलाके में पाकिस्तानी जज ने बम गिराए हैं।
इन पीड़ितों में 40 महिलाएं भी हैं और 112 बच्चे भी शामिल हैं। यानी कि संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक रिपोर्ट भी इस बात का खुलासा कर रही है कि पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में हिंसा की जा रही है। वहीं इस ताजा सैनिक कार्रबाही से ठीक पहले तालीबान के मुख्य प्रवक्ता जबी उल्लाह मुजाहिद ने अल अरबिया इंग्लिश को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी थी। मुजाहिद ने पाकिस्तान के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। जिसमें पाकिस्तान दावा कर रहा था कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं। जब मुल्ला मुजाहिद ने साफ तौर पर पाकिस्तान को संदेश दिया कि अगर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया या आर्टिकल 51 की आड़ को लेकर हमले किए तो अफगानिस्तान को अपनी रक्षा का पूरा अधिकार होगा और इसका मुंहतोड़ करारा जवाब दिया जाएगा। इस बयान के ठीक बाद ही पाकिस्तान की ओर से यह एयर स्ट्राइक देखने को मिली है। वो भी अफगानिस्तान के भीतर घुसकर कई जगहों पर।